Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2023: देश के नागरिकों के हित में केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती रहती है। जिससे उनका विकास किया जा सके। ऐसी ही एक योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के द्वारा की गई है । इस योजना के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य के बाढ़ से प्रभावित हर परिवार को बिहार सरकार के द्वारा 6 हजार रूपये की धनराशि मुआवजे के तौर पर प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही जिन लोगों के मकान, पशु और फसलों का नुकसान हुआ है उसके मुताबिक इस योजना के अन्तर्गत बिहार सरकार के द्वारा अलग से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2023
बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना क्या है?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ राहत सहायता योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत बाढ़ से प्रभावित हुए परिवारों को राज्य सरकार के द्वारा दिया जाने वाला मुआवजा सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा। इस योजना ( Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2023 ) के अंतर्गत बाढ़ में जो भी निराश्रित लोगों को हानि पहुंची है,थोड़ी बहुत उनकी भी भरपाई की जाएगी। जिनके पशु,घर या परिवार के किसी भी सदस्य को हानि पहुंची है या पक्के कच्चे मकान और जान माल की हानि हुई है। उसके आधार पर मुआवजा दिया जायेगा। पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी , शिवहर ,सुपौल ,किशनगंज ,दरभंगा ,मुजफ्फरपुर ,गोपालगंज ,खगरिया ये 10 ऐसे जिले है,जहां बाढ़ का प्रकोप अधिक है।
क्या है बाढ़ राहत सहायता योजना का उद्देश्य?
बिहार राज्य सरकार के द्वारा शुरू हुई बाढ़ राहत सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित हुए परिवार को मुआवजा प्रदान करना है। आपको बता दें, कि बिहार राज्य के करीब 10 ऐसे जिले है, जो बाढ़ के कारण प्रभावित हुए है और वहां रहने वालों को जीवन यापन करने में परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को ध्यान में रखकर ही बिहार सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति परिवार 6 हजार रूपये की धनराशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। ताकि वो अच्छे से अपना जीवन यापन कर सकें। यदि बाढ़ की वजह से आपके पशु या आपके किसी परिवार के सदस्य की मृत्यु हुई हो,तो राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत उसके परिजनों को अलग से राहत पैकेज मिलेगा।
बाढ़ राहत सहायता योजना के तहत मिलेगी सहायता
- इस योजना के तहत बिहार राज्य के बाढ़ प्रभावित परिवारों को ही मुआवजा मिलेगा।
- राज्य के बाढ़ प्रभावित प्रति परिवारों को राज्य सरकार के द्वारा 6 हजार रूपये की मुआवजा दिया जायेगा।
- राज्य के जिन लोगों का मकान,पशु या फसलों का नुकसान हुआ है या फिर किसी भी प्रकार की जान माल की हानि हुई है। उनको इस योजना के अंतर्गत अलग से सहायता राशि दी जाएगी।
योजना के तहत कितनी मिलेगी मुआवजा धनराशि
- इस योजना के अंतर्गत राज्य के जिन लोगों को बाढ़ के कारण नुकसान सहना पड़ा है उसके अनुसार राज्य के परिवारों को अलग अलग मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।
- बाढ़ प्रभावित परिवारों को 6 हजार रुपए।
- परिवार के किसी की सदस्य की मौत होने पर 4 लाख रुपए।
- कपड़ा का नुकसान होने पर 18 सौ रुपए।
- बर्तन के लिए 2000 रूपये।
- फसल के लिए 6800 रुपए प्रति हेक्टेयर।
- गाय और भैंस को नुकसान पहुंचने पर 30,000 रूपये ।
- घोड़ा का नुकसान होने पर – 25000 प्रति।
- भेड़ ,बकरी ,सूअर को हानि पहुंचाने पर 3000 प्रति।
- पक्का कच्चा मकान के नुकसान पर 95100।
- मुर्गी नुकसान पर अधिकतम 5000 रुपए देय होगा ।
- पक्का मकान के आंशिक क्षति पर 5200 रूपये।
- कच्चा मकान के आंशिक क्षति होने पर 3200 रूपये ।
- जानवर के शेड नुकसान होने पर 2100 रूपये।
- झोपड़ी का पूर्ण नुकसान होने पर 4100 रूपये।
योजना के लिए दस्तावेज एवं पात्रता
- बिहार राज्य के बाढ़ प्रभावित जिले ही इस योजना में शामिल किया जाएंगे।
- जहां आपका घर है वह गांव या पंचायत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आना चाहिए।
- आपका परिवार पूरी बाढ़ प्रभावित होना चाहिए ।
- इसमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट विवरण उम्मीदवार का विवरण जैसे दस्तावेजों का होना जरूरी है।
कैसे करें बाढ़ राहत सहायता योजना में आवेदन?
इस योजना के तहत राज्य के बाढ़ प्रभावित परिवार को सरकार के द्वारा मुआवजा प्राप्त करने के लिए इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की जरुरत नहीं है। इस योजना में बाढ़ प्रभावित लोगों का नाम जोड़ने के लिए शिविर लगाए जायेंगे। जहां पर जाकर आपको वहां कर्मचारियों द्वारा पूछे गए सभी विवरण देना होगा। इसके बाद सरकारी प्राधिकरण आपके डाटा को राज्य सरकार को शेयर करेगा। पूरा डाटा सर्वेक्षण और पंजीकृत किया जाएगा और पूरी सूची संबंधित विभागों को सौंपी जाएगी। इसके बाद लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में राज्य सरकार के द्वारा मुआवजा दिया जायेगा।
राहत सहायता योजना के लाभार्थियों की सूची
इस योजना के अन्तर्गत बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे, जहां बाढ़ ग्रस्त परिवारों की पूरी जानकारी हासिल की जाएगी और बाढ़ ग्रस्त परिवारों की लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन लोगो का नाम इस सूची में आएगा,केवल उन परिवारों को ही सरकार द्वारा मुआवजा दिया जायेगा। यह मुआवजा राशि सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जायेगा। इस सूची के तहत अधिक से अधिक लोगों का नाम इसमें जोड़ा जायेगा।