Haryana Board BSEH Date Sheet 2024: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की तरफ से जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए जल्द ही डेट शीट जारी होने की संभावनाएं जताई जा रही है। जिसके अनुसार, हरियाणा बोर्ड की तरफ से बोर्ड परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2024 में आयोजित की जाएगी। इस डेटशीट के जारी होते ही स्टूडेंट्स इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
Haryana Board BSEH Date Sheet 2024
- हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं डेटशीट 2024 जल्द होगी जारी।
- ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर करें डाउनलोड।
हरियाणा बोर्ड से 10वीं और12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स डेटशीट जारी होने का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे है। कई राज्यों के द्वारा बोर्ड परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। जिसके चलते अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हरियाणा बोर्ड की तरफ से भी अब जल्द ही टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा। सभी स्टूडेंट्स यह डेटशीट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) की आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/ पर जारी किया जायेगा। इस टाइम टेबल के जारी होते ही छात्र-छात्राएं इसे डाउनलोड करके विषयवार बोर्ड परीक्षा तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
डेटशीट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
- हरियाणा बोर्ड के द्वारा डेट शीट जारी करते ही उसका लिंक हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जायेगा। जिसे आप इस प्रकार से डाउनलोड कर सकते हैं।
- हरियाणा बोर्ड 10th और 12th की डेटशीट 2024 को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/ पर जाना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर आपको न्यूज़ सेक्शन में जाना होगा और डेटशीट के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर टाइम टेबल ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- जिसे डेटशीट में विषयवार परीक्षा की तिथियों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
एक शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षाएं
हरियाणा बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं एक शिफ्ट में आयोजित की जा सकती हैं। पिछले वर्ष के पैटर्न आधार पर प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल तीन घंटे का समय प्रदान किया जाएगा। ये परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से लेकर 3:30 बजे तक संपन्न करवाई जाएंगी। बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।