Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana Jharkhand 2023: किसी भी देश का भविष्य उसके बच्चे होते है इसलिए उन्हें बेहतर शिक्षा मिलनी चाहिए। जिसके लिए केंद्र और राज्य सरकार अपने अपने स्तर से विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित करती रहती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने हेतू झारखंड सरकरा ने एक नई योजना का शुभारंभ किया है जिसका नाम मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना रखा गया है।
इस छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से राज्य के मेधावी छात्र छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता मुहैया की जाएगी। आर्थिक सहायता प्राप्त कर पात्र लाभार्थी अपनी पढ़ाई को जारी रख सकेंगे। राज्य के अन्य छात्र भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतू प्रोत्साहित होंगे और अपना भविष्य उज्जवल बना सकेंगे।
क्या है मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना?
राज्य में शिक्षा का विस्तार करने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना को लागू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत झारखंड में संचालित विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। राज्य के मेधावी छात्रों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। छात्रवृत्ति योजना झारखंड के तहत राज्य के सरकारी एवं अनुदानित माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले पांच हजार छात्र- छात्राओं का चयन किया जाएगा।
इस योजना में विद्यार्थियों का चयन झारखंड मुख्यमंत्री मेरिट स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर होगा। इस परीक्षा के आधार पर हर जिले से 400 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक बोर्ड के द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा में कक्षा 8वीं पास छात्र सम्मिलित होंगे। कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में प्रतिवर्ष 60 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा।
इस योजना का उद्देश्य क्या है?
झारखंड सरकार के द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के मेधावी छात्र छात्राओं को आर्थिक सहायता के रूप में प्रतिवर्ष 12000 रुपए की राशि देना है। जिससे बच्चों को पढ़ाई हेतू आर्थिक मदद प्राप्त हो सके। इस योजना से पांच हजार छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा और प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर प्रीति एक जिले से 400 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। जिसके बाद चयनित विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक यानी 4 वर्षों तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिससे राज्य के बच्चों का भविष्य उज्जवल बनेगा और बच्चे शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
कैसे करें मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन ?
- सबसे पहले आप मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- इसके होम पेज पर आपको अप्लाई स्कॉलरशिप के ऑप्शन पर क्लिक होगा।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन होगा।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।
- जानकारी दर्ज करने के बाद आपको जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होगे।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी करने हेतू आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।