ISRO Recruitment 2023: इसरो में वैज्ञानिक/ इंजीनियर- एससी के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, 14 जून तक करें आवेदन

इसरो के द्वारा कई विषयों में वैज्ञानिक/इंजीनियर एससी के 300 से भी अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 303 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2023 से शुरू हो चुकी है।

सभी उम्मीदवार 14 जून 2023 से पहले इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते है।

इस भर्ती के लिए में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 250 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.isro.gov.in/ पर जाना होगा।

अब इसके होम पेज पर भर्ती या करियर सेक्शन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस में वैज्ञानिक/इंजीनियर-एससी पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन पर क्लिक करना है।

अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा, इस प्रकार आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।