JEE Advanced Admit Card 2023: जेईई एडवांस्डक एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहटी के द्वारा ज्वाइंट एंट्रेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे है।

04 जून 2023 को आयोजित होनी है जेईई एडवांस की परीक्षा।

इस परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा।

जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।

एडमिड कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

अब इसके होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करना होगा।

उसके बाद आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स भरकर सबमिट करनी होगी।

अब आपके सामने एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा

आप यहां से इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं और प्रिंट आउट भी निकलवा सकते है।

सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ पर जाना होगा।