Swami Atmanand Hindi Medium Schools Jobs: स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम स्कूलों में 9 हजार से अधिक ज्यादा पदों पर भर्ती, जाने कैसे मिलेगी नौकरी। 

छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम स्कूल में अलग अलग पदों पर 9 हजार से अधिक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।

स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा आत्मानंद स्कूलों में अलग अलग पदों की भर्ती के लिए नियमावली जारी की गई है, इसके अनुसार सभी पद स्कूल शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर ही भरे जाएंगे।

इसमें प्राचार्य, उप प्राचार्य, व्याख्याता, प्राइमरी और मीडिल स्कूल, शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला), ग्रंथपाल, लेखापाल और सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-03, भृत्य, चौकीदार और अंशकालीन सफाई कर्मी के पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्रदेश में शिक्षा सत्र 2022-23 से 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालयों का संचालन कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति को सौंपा गया।

राज्य शासन के द्वारा सोसायटी को ट्रांसफर किए गए सभी पदों को सोसायटी केवल राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर ही भर सकेगी।

स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा जारी सूची के अनुसार 318 स्कूलों में से सबसे अधिक दंतेवाड़ा जिले में 54, बस्तर जिले में 43, कोरबा में 37, कांकेर और रायगढ़ जिले में 30-30, बीजापुर जिले में 22, सुकमा जिले में 18, दुर्ग और बिलासपुर जिले में 13-13 स्कूलों को स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा