Delhi Majdur Sahayata Yojana 2023: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल ने कंस्ट्रक्शन मजदूरों को लाभ पहुंचाने के लिए एक योजना लॉन्च की है। जिसका नाम दिल्ली मजदूर सहायता योजना 2023 है। इस योजना के अंतर्गत कंस्ट्रक्शन का कार्य करने वाले मजदूरों को 5000 रूपए की आर्थिक सहायता दिल्ली सरकार के द्वारा प्रदान की जाएगी | दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में हुई निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की बैठक में यह इस योजना को शुरू करने पर फैसला किया गया है।
Delhi Majdur Sahayata Yojana 2023
क्या है दिल्ली मजदूर सहायता योजना?
जैसे आप जानते हैं,कि दिल्ली में लॉकडाउन 2.0 की घोषणा कर दी गई थी। यह लॉकडाउन 3 मई 2021 तक लागू किया गया था। इस लॉकडाउन के कारण श्रमिकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इन्हीं सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उसके समाधान के लिए दिल्ली सरकार के द्वारा दिल्ली मजदूर सहायता योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के जरिए कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले मजदूरों के 5000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान को जाएगी। इस योजना के लिए दिल्ली सरकार के द्वारा 100 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। इस योजना के तहत करीब 2.11 लाख श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा। इस योजना की पहली किस्त की राशि पहले ही जारी कर दी गई थी एवम दूसरी किस्त की राशि 25 अप्रैल 2021 को जारी की गई थी। यह राशि 46.1 करोड़ रुपए तय की गई है। इस आर्थिक सहायता के साथ-साथ सरकार के द्वारा श्रमिकों को तैयार भोजन भी मुहैया कराया जाएगा। यह भोजन श्रमिक अपने जिला मुख्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। इस भोजन को 150 केंद्रों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
क्या है मजदूर सहायता योजना का उद्देश्य?
दिल्ली सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना हैं। जैसा कि आप जानते है कि पूरे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉक डाउन लगा दिया गया है और कोरोना बढ़ती समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा 3 मई 2021 तक लॉक डाउन बढ़ा दिया गया था। जिस वजह से मजदुर बहुत परेशान थे ऐसे में अपना जीवन यापन करने के लिए काम पर नहीं जा पा रहे थे। इस समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा अपने राज्य के मजदूरों के लिए मजदूर सहायता योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली के कंस्ट्रक्शन मजदूरों को अपना भरण पोषण करने के लिए 5000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वह अपनी ज़रूरतों को पूरा कर सके।
कंस्ट्रक्शन मजदूर सहायता योजना में मिलने वाले लाभ!
- दिल्ली में कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले मजदूरों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत दिल्ली सरकार के द्वारा कंस्ट्रक्शन का कार्य वालों आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |
- इस बार दिल्ली सरकार के मुताबिक, निर्माण श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए अलग से एक पोर्टल जारी किया जाएगा,जिसमें नए श्रमिक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
- दिल्ली सरकार के द्वारा इस सहायता योजना के तहत मिलने वाली धनराशि डायरेक्ट लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
- आवेदक का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए |
- निर्माण श्रमिकों के लिए एक ऑनलाइन पंजीकरण अभियान शुरू किया जाएगा ।
- इस योजना के संचालन हेतू दिल्ली सरकार ने 100 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।
- इस योजना का लाभ 2.11 लाख श्रमिकों को डायरेक्ट पहुंचाया जाएगा।
- इसकी दूसरी किश्त की राशि 25 अप्रैल 2021 को आ चुकी थी।
- श्रमिकों को तैयार भोजन भी नजदीकी जिला मुख्यालय पर उपलब्ध कराया जाएगा।
मजदूर सहायता योजना के लिए पात्रता एवं डॉक्युमेंट्स
- दिल्ली का स्थायी व्यक्ति इस योजना में आवेदन कर सकता हैं।
- राज्य में कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले मजदूरों को ही योजना का पात्र माना जायेगा |
- बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक जरुर होना चाहिए |
- आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरणपासपोर्ट फोटोग्राफ और मोबाइल नंबर जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट होना बहुत जरूरी है।
कैसे करें मजदूर सहायता योजना में आवेदन ?
- अगर आप मजदूर सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो इस तरीके से कर सकते है।
- आपको ई डिस्टिक दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर न्यू यूजर पर क्लिक करना होगा और एक नया पेज खुल जाएगा।
- जहां आपको डॉक्यूमेंट टाइप, डॉक्यूमेंट नंबर एवं कैप्चा कोड भरना होगा।
- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा, जिसमें में पूछी गई सभी अहम जानकारियां भरनी है जैसे नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और एड्रेस आदि।
- उसके बाद सभी अहम डॉक्यूमेंट को अपलोड कर सबमिट पर क्लिक करना होगा।
ऐसे करे योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन !
- आप नजदीकी तहसील या सब डिवीजन ऑफिस में जाएं और सहायता योजना का पंजीकरण फॉर्म ले लें।
- फॉर्म में पूछी गई सभी अहम जानकारी दर्ज करना होगा।
- पंजीकरण फॉर्म के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज अटैच करने होंगे और फॉर्म को तहसील या सबडिवीजन ऑफिस में जमा करना होगा।
- इस योजना में आवेदन करने के इच्छुक व्यक्ति दिए गए इस लिंक https://edistrict.delhigovt.nic.in/ पर जाना होगा।