Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana 2023: महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हेतू केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा कर्ई तरह की योजनाएं संचालित होती रहती है। जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इस बात को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा एक योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम सशक्त महिला ऋण योजना रखा गया है।
इस योजना के जरिए महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतू व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंकों से लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने हेतू मदद मिल सकेगी। इस योजना के तहत महिलाओं को लोन लेने हेतू किसी भी प्रकार की संपत्ति की गिरवी रखने की जरुरत नहीं होगी। यदि आप हिमाचल प्रदेश की महिला है एवं अपना रोजगार शुरू करने के लिए लोन लेना चाहती है। तो यह योजना आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगी।
Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana 2023:
क्या है हिमाचल प्रदेश शक्ति महिला ऋण योजना 2023?
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिह सुक्खू ने सशक्त महिला ऋण योजना को 20 जुलाई 2023 में शुरू किया गया है। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतू हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की तरफ से पहल की गई है। जिससे महिलाओं को रोजगार शुरू करने एवं आजीविका की गतिविधियों को शुरू करने और रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने एवं उनके परिवार के उत्थान हेतू बैंकों के द्वारा ऋण दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ऋण की सुविधा मुहैया कराने हेतू ऋण राशि के खिलाफ जमानत के तौर पर कोई संपत्ति एवं उपभोग्य सुरक्षा देने की जरुरत नहीं होगी। इसके साथ ही महिलाओं को कोलेटरल मुफ्त लोन की सुविधा प्राप्त होगी, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो पाएगी और सम्मानपूर्वक अपना जीवन गुजार सकेगी। राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं को दी वाली लोन राशि डायरेक्ट लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
सशक्ति महिला ऋण योजना का उद्देश्य क्या है?
हिमाचल प्रदेश के द्वारा शुरू की गई इस सशक्ति महिला ऋण योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है, कि राज्य की महिलाओं को लोन की सुविधा प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। जिससे महिलाएं दिन प्रतिदिन की अपनी जरूरतों और सपनों को साकार कर सके। अब महिलाओं को छोटा व्यवसाय शुरू करने हेतू लोन प्राप्त करने के लिए अपनी संपत्ति को गिरवी रखने की जरुरत नहीं होगी। यह योजना महिलाओं को किसी समस्या में लोन का भुगतान नहीं होने की स्थिति में संपत्ति गंवाने के डर से आजाद मिलेगी। इस योजना में महिलाओं को कोलेटरल मुफ्त ऋण की सुविधा प्रदान की जाएगी।
योजना के तहत प्राप्त होने वाली लोन राशि
इस सशक्ति महिला ऋण योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतू सरकार के द्वारा 21,000, 51,000 और 1,01,000 रुपए का लोन दिया जाएगा। यह ऋण राशि लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में जमा की जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को ऋण लेने के लिए मार्जिन मनी की जरुरत नहीं है। इस योजना की आवेदन प्रक्रिया को सरल किया गया है। एचपीएससीबी की इस न्यू पहल के जरिए ऋणी महिलाएं आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बन सकेगी और राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा।
सशक्त महिला ऋण योजना ब्याज दर
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के द्वारा जो भी लोन की सुविधा लोगों को प्रदान की जाती है, अगर उनके ब्याज दरों के देखें, तो एग्रीकल्चर लोन के अलावा हर तरह के लोन सुविधा पर ब्याज दर 9 प्रतिशत से ज्यादा है। लेकिन इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को बैंक द्वारा कोलेटरल मुफ्त लोन सुविधा 8.51 प्रतिशत ब्याज दर पर प्राप्त होगी। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है, कि महिलाओं को आजीविका गतिविधियों के लिए योजना बेहद फायदेमंद सिद्ध होने वाली है।
सशक्त महिला ऋण योजना हेतू पात्रता
- हिमाचल प्रदेश राज्य का मूल निवासी ही इस ऋण योजना का लाभ ले सकता है।
- सिर्फ राज्य की महिलाएं ही योजना की पात्र मानी जाएगी।
- लाभार्थी महिला का बैंक अकाउंट सहकारी बैंक में होना चाहिए।
- महिला का बैंक अकाउंट के साथ आधार कार्ड से लिंक होना जरुरी है।
योजना हेतू जरूरी डॉक्यूमेंट्स
आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर एवं पासपोर्ट तस्वीर जैसे आवश्यक डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए।
कैसे करें सशक्त महिला ऋण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन?
- सर्वप्रथम एचपीएससीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर लोन पर क्लिक करना होगा।
- अब बैंक के द्वारा चलने वाली सभी योजनाओं की सूची दिखेगी।
- जिनमें से सशक्त महिला ऋण योजना पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारियों को भरना होगा। जैसे आपका नाम, पता, जिला, तहसील, मोबाइल नंबर एवं अकाउंट नंबर इत्यादि भरना होगा।
- फिर उस फॉर्म के साथ सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा और सबमिट करना है।
- उसके बाद आपको फॉर्म की जांच की जाएगी और जितनी राशि के लिए आवेदन किया है उतनी राशि आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
- तो इस योजना में आवेदन करने के लिए दिए गए इस लिंक https://www.hpscb.com/ पर क्लिक करना है।