Jharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana 2024: यह तो आप जानते ही है, कि महिलाओं के जीवन में कितनी कठिनाइयां आती है और खासकर उन महिलाओं के जीवन में जिनके पति की मृत्यु हो जाती है और वे अकेली और असहाय हो जाती है। ऐसी विधवा महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने एवं उनका सम्मान बढ़ाने के लिए देश में पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के द्वारा ऐसी योजना की शुरुआत करने जा रहे है।
इस योजना के तहत राज्य की विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह करने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। जिसके लिए चंपई सोरेन के द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ राज्य की केवल महिलाओं को दिया जाएगा, जो पुनर्विवाह करने वाली है। इस योजना के जरिए पुनर्विवाह करने वाली विधवा महिलाओं को 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि झारखंड सरकार के द्वारा प्रदान की जाएगी।
जिससे विधवा महिलाएं भी समाज में सम्मान के साथ अपना जीवन गुजार सके। यदि आप झारखंड राज्य की विधवा महिला है और फिर से घर बसाने के बारे में सोच रही है। तो आप इस योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का लाभ उठा सकती है।
Jharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana 2024
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने 6 मार्च 2024 को रांची के खेल गांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना से राज्य की विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह करने पर 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना को महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के द्वारा किया संचालित किया जाएगा।
यह योजना के जरिए महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह पर प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य की उन सभी महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा, जो अपने जीवनसाथी का साथ छूटने के बाद समाज में अकेली है, असहाय है या फिर नए जीवन की शुरुआत करना चाहती है।
उस सभी विधवा महिलाओं को झारखंड राज्य सरकार के द्वारा पुनर्विवाह करने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। बता दें, कि इस योजना का लाभ लेने पुनर्विवाह की तिथि से 1 साल के भीतर ही लाभार्थी को आवेदन करना होगा। तभी वे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
योजना का नाम | झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना 2024 |
किसके द्वारा शुरू की गई | मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा |
संबंधित विभाग | महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग |
लाभार्थी | राज्य की विधवा महिलाएं |
उद्देश्य | विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान करना |
प्रोत्साहन राशि | 2 लाख रुपए |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन-ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
Jharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana 2024: उद्देश्य
झारखंड सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना को शुरू करने का उद्देश्य राज्य की विधवा महिलाओं के आत्मबल में वृद्धि, पुनर्विवाह को प्रोत्साहित कर समाज में अच्छी रीति-रिवाजों को बढ़ावा देने और उन विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहित करना है। जिनकी जिंदगी शायद खत्म सी हो गई है। क्योंकि ऐसा देखा गया है कि आमतौर पर विधवा महिलाएं अच्छा जीवन नहीं व्यतीत कर पाती है इसलिए उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
Jharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana 2024: पात्रता
- आवेदक महिला झारखंड राज्य का निवासी हो।
- राज्य की विधवा महिला ही योजना में आवेदन करने के लिए पात्र होगी।
- सभी जाति की विधवा महिलाएं पुनर्विवाह के लिए आवेदन करने हेतू पात्र है।
- लाभार्थी महिला की आयु विवाह योग्य हो ।
- आवेदक को पुनर्विवाह निबंधन प्रमाण पत्र देना होगा।
- विधवा महिला के पास पति का मृत्यु प्रमाण-पत्र हो।
- सरकारी नौकरी, पेंशनधारी और आयकर दाता की श्रेणी के तहत आने वाली विधवा महिलाएं इसके लिए पात्र नहीं है।
- आवेदक महिला का बैंक खाता और आधार कार्ड आपस में लिंक हो।
Jharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana 2024: आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- विवाह निबंधन प्रमाण पत्र
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- स्व घोषणा पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Jharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivha Yojana 2024: योजना के लिए कैसे करें आवेदन?
- झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत आवेदन करने हेतू आपको बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय में जाना है और वहां से योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा।
- जिसमें आपको पूछी गई सभी डिटेल्स भरकर डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ संलग्न करना है।
- अब इस आवेदन फॉर्म वापस वहीं जमा करना होगा, जहां से अपने लिया था। उसके बाद आवेदन फॉर्म की जांच होगी।
- फॉर्म सत्यापन के बाद आपको इस योजना के तहत दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।