Mukhyamantri Gram Gadi Yojana 2024: वर्तमान समय में अगर गांवों की बात की जाएं,तो आज भी कुछ ग्रामीण क्षेत्र ऐसे है जहां पर आने-जाने के लिए साधन नहीं हैं, और लोगों को बहुत परेशानियां हो रही है। उनकी इसी समस्या को दूर करने हेतू झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इसके द्वारा सरकार ऐसे क्षेत्रों के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराएंगी, जहां लोगों को वाहन ना मिलने की वजह से कई किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है और तब गाड़ी पकड़नी पड़ती है। इस योजना के शुरू होने से गांव एवं शहर की दूरी को कम करने की कोशिश की जाएगी। ताकि लोगों के समय की बचत हो सकेगी और लोगों को गाड़ी पकड़ने के लिए पैदल नहीं चलना होगा।
Mukhyamantri Gram Gadi Yojana 2024: क्या है ग्राम गाड़ी योजना?
योजना का नाम | Mukhyamantri Gram Gadi Yojana |
कहां से शुरू की गई | झारखंड सरकार द्वारा |
विभाग | परिवहन विभाग झारखंड |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन की सुविधा को आसान बनाना |
साल | 2024 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
झारखंड के लोगों के हित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की तरफ से मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत परिवहन विभाग के द्वारा राज्य के हर हिस्से में गाड़ियां चलाई जाएगी। जिससे लोगों को सफर करने में आसानी मिले और वे अपने स्थान पर समय से पहुंच सके। इस योजना से गांव से प्रखंड तक और जिला मुख्यालय एवं शहर तक आने-जाने की सुविधा को सरल बनाया जाएगा।
ताकि गरीब जनता, किसान, मजदूर, छात्र छात्राएं आदि को शहर तक आने में सुविधा होगी। अब लोगों को इस योजना के शुरू होने से कई किलोमीटर पैदल चलकर परेशानियों से गुजर कर गाड़ी पकड़ने से राहत मिलेगी। छात्रों के लिए स्कूल, कॉलेज, किसानों के लिए बाजार और मरीजों के लिए अस्पताल तक आने-जाने में किसी प्रकार की समस्या ना हो, इसके साथ ही इस योजना के तहत वाहन मालिकों के हित का भी रखा जाएगा। जिससे यात्रा में शामिल किए जाने वाले वाहनों का नुकसान से बचाव किया जा सके।
Mukhyamantri Gram Gadi Yojana का उद्देश्य
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना झारखंड सरकार की ओर से शुरू करी गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य, ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन की सुविधा को आसान बनाना और गांव से प्रखंड एवं जिला मुख्यालय से शहरों तक के आवागमन की सुविधा को आसान बनाना है। इस योजना का लाभ ऐसी गरीब जनता को प्राप्त होगा, जो शहर या प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए सुबह घर से पैदल चलकर मुख्य सड़क पर पहुंचते हैं और वहां से यात्री वाहन पकड़ते हैं और फिर देर रात तक काम के बाद वापस लौटते हैं। ऐसे लोगों को गाड़ी आसानी से मिल जाएं।
Mukhyamantri Gram Gadi Yojana के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण-पत्र
- आय प्रमाण-पत्र
- आयु प्रमाण-पत्र
- विकलांग प्रमाण-पत्र
- विधवा प्रमाण-पत्र
- मोबाइल नंबर
- सरकारी रिजल्ट करमचारी प्रमाण-पत्र
- छात्र आईडी कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- HIV व्यक्ति (अस्पताल का प्रमाण पत्र)
- पासपोर्ट साइज फोटो
Mukhyamantri Gram Gadi Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत झारखंड के इच्छुक नागरिक, जो आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें अभी थोड़ा-सी प्रतीक्षा करना होगा। क्योंकि अभी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को शुरू करने की सिर्फ घोषणा हुई है। इस योजना को जल्द ही सरकार के द्वारा लागू किया जाएगा। लेकिन सरकार द्वारा अभी तक इस योजना के तहत आवेदन करने हेतू अधिकारिक वेबसाइट को लांच नहीं किया गया है।