SBI Probationary Officer Recruitment : SBI ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. एसबीआई ने एसबीआई पीओ के 2000 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इन पदों के लिए बोर्ड में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। SBI PO भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर से 27 सितंबर 2023 तक भरे जाएंगे. पात्रता आयु सीमा आवेदन पीस फॉरेस्ट एसबीआई पीओ भर्ती 2023 के लिए पूरी जानकारी नीचे दी गयी है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देख लें।
एसबीआई पीओ भर्ती 2023 शैक्षणिक योग्यता
एसबीआई पीओ भर्ती 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक आवश्यक है।
एसबीआई पीओ भर्ती 2023 आवेदन शुल्क
एसबीआई पीओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य ओबीसी ईडब्ल्यूएस के लिए 750 रुपये रखा गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सुल्तान के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, यह ऑनलाइन माध्यम से होगा।
एसबीआई पीओ भर्ती 2023 आयु सीमा
SBI PO भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष रखी गई है आयु की गणना 1 अप्रैल 2023 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।
एसबीआई पीओ भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया
- प्रारंभिक लिखित परीक्षा (सीबीटी)- (100 अंक)
- मुख्य लिखित परीक्षा (सीबीटी) + वर्णनात्मक परीक्षा- (250 अंक)
- साक्षात्कार/समूह चर्चा- (50 अंक)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
महत्वपूर्ण तारीख़
- आवेदन प्रारंभ तिथि –07/09/2023
- अन्तिम तिथि – 27/09/2023
एसबीआई पीओ भर्ती 2023 आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आपको एसबीआई पीओ भर्ती 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके पश्चात आपको रिक्रूटमेंट पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको एसबीआई पीओ भर्ती 2023 पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
- अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद आपको अपना फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको नीचे दिये गये सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपनी आवेदन फीस का भुगतान करना होगा।
- आपको नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करना होगा, आपका आवेदन फॉर्म पूरी तरह भर चुका है।
- अंत में एक प्रिंट आउट जरूर ले लें ताकि यह भविष्य में काम आ सके।