Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana 2024: देश में बढ़ती बेरोजगारी की दर कम करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार अपने-अपने स्तर पर रोजगार दिलाने के लिए नए नए प्रयास करती रहती हैं। जिससे बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाए और आत्मनिर्भर बनाकर आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके। ऐसी ही एक योजना अपने राज्य में मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा शुरु की गई है। जिसका नाम आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना है।
इस योजना के जरिए मध्यप्रदेश सरकार अपने राज्य में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाएगी। इस योजना के जरिए बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कराने के लिए लोन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस योजना के अंतर्गत शिक्षित नागरिकों को पशुपालन कार्य करने के लिए बैंक द्वारा लोन की सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे वे स्वरोजगार शुरू कर अपनी आय में बढ़ोतरी कर सके।
Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana 2024
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना को आरंभ किया है। इस योजना के जरिए बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएगे। जिसके लिए पशुपालन विभाग के द्वारा पशुपालन के लिए बैंक से लोन की सुविधा दिलाई जाएगी।
जिससे राज्य के बेरोजगार नागरिक इस योजना से लाभान्वित किए जाएंगे और रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 10 लाख रुपए तक का लोन प्रदान करेगी। यह योजना राज्य के शिक्षित युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने एवं रोजगार शुरू करने हेतू पशुपालन को लिए प्रोत्साहित करेगी। ताकि दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हो सके।
Details Of Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana 2024
योजना का नाम | आचार्यविद्यासागर गौ संवर्धन योजना 2024 |
किसके द्वारा घोषणा की गई | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा |
विभाग | पशुपालन विभाग मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवा |
उद्देश्य | युवाओं को लोन के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभ | पशुपालन कार्य करने के लिए 10 लाख रुपए का लोन |
राज्य | मध्य प्रदेश |
साल | 2024 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana 2024: उद्देश्य
इस आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं का रोजगार देना है। राज्य में दुग्ध उत्पादन के प्रति आकर्षित करने हेतू लोगों को जागरूक करना और छोटे-बड़े उद्योग में किसानों को लाभ देना है। इस योजना के जरिए शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए पशुपालन का काम करने के लिए बैंक द्वारा 10 लाख रुपए तक लोन प्रदान दिया जाएगा। ताकि उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके। इस योजना से बेरोजगारी की दर को कम करने में सहायता मिलेगी।
Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana 2024: पात्रता
- मध्यप्रदेश राज्य का स्थाई निवासी हो।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से ऊपर हो।
- युवा के पास 5 से अधिक पशु हो।
- उम्मीदवार के पास न्यूनतम 1 एकड़ कृषि भूमि हो।
Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana 2024: आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- समग्र आई-डी
- जमीन से संबंधित दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana 2024: योजना के तहत कैसे करें आवेदन?
यदि राज्य के बेरोजगार नागरिक इस योजना से लाभान्वित होना चाहते है। उन्हें ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको अपने जिले के पशुपालन विभाग/पशु चिकित्सा अधिकारी/पशु औषधालय के प्रभारी/उपसंचालक पशु चिकित्सालय के विभाग में जाना होगा।
- फिर इस योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा
- आवेदन फॉर्म प्राप्त होने के बाद उसमें पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद फॉर्म में मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को अटैच करें।
- अब आपको एक बार अपने आवेदन फॉर्म को अच्छे से पढ़ना होगा।
- इसके बाद इस आवेदन फॉर्म उसी कार्यालय में जमा करना होगा, जहां से आपने प्राप्त किया था।