AP Inter Result 2024 Out: आंध्र प्रदेश बोर्ड के द्वारा जारी विज्ञाप्ति के अनुसार, इंटरमीडिएट (जनरल और वोकेशनल) के परिणाम की घोषणा बीआईईओपी (BIEAP) के सचिव ने 12 अप्रैल 2024 यानि शुक्रवार को सुबह 11बजे कर दी है। यह घोषणा बोर्ड के गुंटूर स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में की गई थी। इस औपचारिक ऐलान के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in पर देख सकते हैं। बता दें, कि आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा (IPE) फर्स्ट ईयर के लिए 5 लाख से अधिक और सेकेंड ईयर की परीक्षा के लिए 5.35 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
AP Inter Result 2024 Out
Exam Name | AP Inter Result 2024 Out |
Result | Declared On 12 April 2024 |
Official Website | https://resultsbie.ap.gov.in/ |
Direct Link | https://resultsbie.ap.gov.in/ |
- आंध्र प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा का रिजल्ट।
- आधिकारिक वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in पर देखें रिजल्ट।
जो स्टूडेंट्स आंध्र प्रदेश बोर्ड से 11वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, उनके परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) के द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित हुई परीक्षाओं का रिजल्ट शुक्रवार यानि 12 अप्रैल 2024 को घोषित कर दिया गया है। बोर्ड के द्वारा 11 अप्रैल 2024 को आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसके अनुसार, इस साल फर्स्ट ईयर की परीक्षा में 67 फीसदी तथा सेकेंड ईयर की परीक्षा में 78 फीसदी स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है।
AP Inter Result 2024 Out: इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
आंध्र प्रदेश बोर्ड की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इंटरमीडिएट (जनरल और वोकेशनल) का रिजल्ट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश के सचिव के द्वारा घोषित किया गया है। इन परीक्षाओं में शामिल हुए सभी स्टूडेंट्स अपना परिणाम इन आधिकारिक वेबसाइट http://results.apcfss.in/ या https://resultsbie.ap.gov.in/ पर देख सकते हैं।
AP Inter Result 2024 Out: ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट
- रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट https://bie.ap.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर ‘Result’पर क्लिक करना है।
- फिर जरूरी डिटेल्स जैसे रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- उसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
- अब स्क्रीन पर प्रोविजनल मार्कशीट ओपन हो जाएगी।
- आप इसे चेक करके डाउनलोड कर अपने पास रख सकते हैं।
आपको बता दें, कि लोकसभा चुनाव 2024 के चलते आचार संहिता लागू होने के कारण राज्य के शिक्षा मंत्री बोत्चा सत्यनारायण रिजल्ट की घोषणा करने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंच सके थे। क्योंकि लोकसभा इलेक्शन बहुत जल्द शुरू होने वाले है। प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए 5 लाख से अधिक और द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए 5.35 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था