PM Free Silai Machine Yojana 2024: हमारे देश में महिलाओं की स्थिति को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार हमेशा कोई ना कोई योजना चलाती रहती है। जिससे देश महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके और उन्हें घर पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकें। जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। महिलाओं के लिए ऐसी ही एक योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू की गई है। जिसका नाम फ्री सिलाई मशीन योजना है।
इस योजना के माध्यम से हर राज्य में लगभग 50 हजार से अधिक श्रमिक परिवार की महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन दिलाई जाएगी। जिससे महिलाएं अपने परिवार का पालन-पोषण ठीक से कर पाएगी। राज्य वे महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है,जो अपने परिवार के लिए आय में वृद्धि करने के लिए घर से बाहर जाने में असमर्थ है। इस फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत राज्य की शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं अप्लाई कर सकती है।
PM Free Silai Machine Yojana 2024
यह फ्री सिलाई मशीन योजना प्रधानमंत्री के द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है जिसके तहत श्रमिक परिवार की महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी। जिससे गरीब एवं श्रमिक परिवार की महिलाएं घर बैठकर कपड़ों की सिलाई करके पैसा कमा सके। इस योजना के अंतर्गत सिर्फ महिलाओं को ही लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी महिला की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।। जिसके लिए महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
इस योजना के जरिए जिन महिलाओं के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। ऐसे महिलाएं मुफ्त सिलाई मशीन का लाभ उठा कर अपने घर के खर्च में अपना सहयोग प्रदान कर सकेंगी। इस प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना को अभी सिर्फ कुछ ही राज्यों जैसे राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, मध्य-प्रदेश एवं उत्तर-प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। इन सभी राज्यों की इच्छुक महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है और योजना का लाभ उठा सकती है।
योजना का नाम | फ्री सिलाई मशीन योजना |
शुरू की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
संबंधित विभाग | महिला कल्याण एवं उत्थान विभाग |
लाभार्थी | देश की आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक महिलाएं |
उद्देश्य | गरीब महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन उपलब्ध कराना |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmvishwakarma.gov.in/ |
PM Free Silai Machine Yojana 2024: उद्देश्य
फ्री सिलाई मशीन योजना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू की गई है । जिसका मुख्य उद्देश्य देश के सभी गरीब एवं मजदूर परिवार की महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन देना है। जिससे ऐसी महिलाएं घर बैठे खुद से काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके। इस योजना के माध्यम से ना केवल महिलाओं को घर बैठे अच्छी राशि कमाने का मौका मिलेगा। बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। इस योजना का लाभ ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं प्राप्त कर सकती है।
PM Free Silai Machine Yojana 2024: पात्रता
- इस फ्री सिलाई मशीन योजना में अप्लाई करने हेतू सरकार के द्वारामहिलाओं के लिए कुछ पात्रताएं तय की गई है।
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।
- विधवा और विकलांग महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती है।
- आवेदन करने वाली महिला की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच हो।
- श्रमिक महिलाएं के परिवार के सालाना आय 1 लाख से ज्यादा नहीं हो।
- आवेदक महिला के घर में कोई भी सरकारी कर्मचारी के रूप कार्यरत नहीं होना चाहिए।
PM Free Silai Machine Yojana 2024: आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने हेतु सबसे पहले भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होम पेज होम पेज पर ‘आवेदन करें’ पर क्लिक करना है।
- फिर एक न्यू पेज पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपके सामने फ्री सिलाई मशीन योजना का एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा।
- जिसमें आपको पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- आखिर में दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- आवेदन फॉर्म के सत्यापित होने के बाद आपको निशुल्क सिलाई मशीन दी जाएगी।
FAQs
फ्री सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत कौन-कौन पात्र होगा?
इस सिलाई मशीन योजना में केवल वे महिलाएं ही पात्र मानी जाएगी, जिनके परिवार की सालाना आय एक लाख से कम है।
सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत हर राज्य में कितनी महिलाओं को सिलाई मशीन उपलब्ध कराई जाएगी?
इस योजना के तहत हर राज्य में 50,000 से अधिक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।