UP Saur Urja Yojana 2024: श्रमिक, कामगारों एवं उनके परिवारों के लिए राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा तरह-तरह की योजनाएं संचालित की जाती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्माण कार्यों में लगे श्रमिक, कामगारों एवं उनके परिवारों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। जिस का नाम उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा सहायता योजना है।
इस योजना से भवन निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों को सोलर ऊर्जा का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ सभी पंजीकृत एवं उनके परिवार वालों को मिलेगा। इस योजना के जरिए पंजीकृत श्रमिकों की बिजली संबंधी जरुरतों को पूरा किया जाएगा। इससे राज्य के श्रमिकों, कामगारों एवं उनके परिवारों के घर में भी रोशनी होगी, ताकि उनके बच्चों को पढ़ाई करने में भी सहायता मिलेगी।
UP Saur Urja Yojana 2024
यूपी सरकार द्वारा निर्माण कार्य करने वाले श्रमिक, कामगार और उनके परिवार वालों के लिए यूपी सौर ऊर्जा सहायता योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना में भवन एवं अन्य संनिर्माण कार्यों में नियोजित श्रमिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, जो बहुत गरीब एवं शोषित वर्ग से ताल्लुक रखते है। उन सभी को राज्य सरकार मुफ्त सौर ऊर्जा सहायता प्रदान करेगी। जिससे उनके घरों में भी बिजली पहुंच सके। इस योजना के जरिए उन सभी परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा, जो भवन निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का पंजीकृत होना जरुरी है। तभी वह राज्य सरकार के द्वारा उसकी बिजली संबंधी जरुरतों को पूरा किया जा सकेगा।
योजना का नाम | यूपी सौर ऊर्जा सहायता योजना |
किसके द्वारा शुरू की गई | उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा |
लाभार्थी | निर्माण कार्य में लगे श्रमिक, कामगार एवं उनके परिवार |
उद्देश्य | प्रकाश संबंधी आवश्यकताओं को पूर्ण करना |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
साल | 2024 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन/ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://www.upbocw.in/ |
UP Saur Urja Yojana 2024: उद्देश्य
इस यूपी सौर ऊर्जा सहायता योजना को शुरू करने का उद्देश्य पंजीकृत लाभार्थी श्रमिकों एवं उनके परिवार की बिजली संबंधी आवश्यकताओं पूरा करना है। ताकि उनकी कार्यकुशलता में वृद्धि हो सके। इसके अलावा उनके बच्चों को पढ़ाई करने में मदद मिल सके। क्योंकि उत्तर प्रदेश बड़ी आबादी वाला राज्य है, जिसकी एक बड़ी आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन व्यतीत करती है, जो बिजली कनेक्शन लेने में असमर्थ है। ऐसे श्रमिक परिवारों को राज्य सरकार के द्वारा सौर ऊर्जा सहायता योजना के जरिए फ्री बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। जिससे उनके घर रोशन हो सकेंगे।
UP Saur Urja Yojana 2024: जरूरी पात्रताएं
- आवेदक यूपी राज्य का मूल निवासी हो।
- राज्य के सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक इस योजना के लिए पात्र है।
- आवेदक ने किसी अन्य योजना में सोलर लाइट/लालटेन का लाभ ना लिया हो।
- श्रमिक कार्ड धारक ही इस योजना में आवेदन कर पाएंगे।
- श्रमिक या पति पत्नी, माता-पिता इस योजना के पात्र हो।
- श्रमिक का 21 साल से कम उम्र का बेटा और अविवाहित बेटी योजना में आवेदन के पात्र है।
UP Saur Urja Yojana 2024: आवश्यक दस्तावेज
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- श्रमिक कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- अंगूठे का निशान
UP Saur Urja Yojana 2024: कैसे करें ऑफलाइन आवेदन?
- सबसे पहले आप अपने करीबी श्रम कार्यालय, तहसीलदार या विकासखंड अधिकारी के पास जाएं।
- फिर सौर ऊर्जा सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- अब इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना है और दस्तावेजों को अटैच करना है।
- दस्तावेजों के साथ ही श्रमिक के पंजीयन की प्रमाण-पत्र की सत्यापित कॉपी आवेदन फॉर्म से संलग्न करनी होगी।
- उसके बाद उस आवेदन फॉर्म को वहीं जमा करना होगा,जहां से आपने लिया था।
- फिर अधिकारी द्वारा आपको एक रसीद प्रदान की जाएगी, जिसे अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
UP Saur Urja Yojana 2024: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आप उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर नीचे की ओर ‘योजना के लिए आवेदन करें’पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने योजना का आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपने मंडल का चयन करना होगा।
- उसके बाद सौर ऊर्जा सहायता योजना का चयन करना होगा।
- अब अपना पंजीकृत आधार कार्ड संख्या और मोबाइल नंबर भरना होगा
- इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आवेदन फॉर्म खोले पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा,जिसमें सभी जानकारियों को भरना होगा।
- फिर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर आपको एक संदर्भ संख्या प्राप्त होगी, जिसे अपने पास नोट करने रखना होगा।
- इस तरह आप इस योजना के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।