MPPGCL Recruitment 2024: मध्य प्रदेश में जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट स्टाफ नर्स ड्रग को-ऑर्डिनेटर समेत विभिन्न पदों के अंतर्गत भर्ती निकाली गई है। जो इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, वे आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। सभी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए करीब 191 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएंगी।
MPPGCL Recruitment 2024
Vacancy | MPPGCL Recruitment 2024 |
Name of Post | Poly Chemist, Junior Engineer, Plant Assistant, Drug Coordinator and Staff Nurse |
Number of Posts | 191 |
Category | Engineering Jobs |
Starting Date to Apply Online | 02 April 2024 |
Last Date to Apply Online | 30 April 2024 |
Exam Date | To Be Notify |
Age Limit | 18 years to 21 years |
Apply Mode | Online |
Education Qualification | B.Sc/M.Sc/BE/Degree/Diploma/ITI |
Location | Madhya Pradesh |
Selection Process | CBT and Document Verification |
Application Fees | Rs. 1200/- for (UR), Rs. 600/- for (SC/ST/OBC PwBD) |
MPPGCL Official Website | https://mppgcl.mp.gov.in/ |
- म.प्र पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड में विभिन्न पदों पर होगी भर्ती।
- इस भर्ती में भाग लेने के लिए 30 अप्रैल 2024 तक करें अप्लाई।
जो उम्मीदवार नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है। मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) की तरफ से जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट, स्टाफ नर्स, ड्रग को-ऑर्डिनेटर समेत कई रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी की गई है।
इस भर्ती के लिए विभाग की तरफ से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे बिना देरी किए फौरन एमपीपीजीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाकर या फिर इस पेज पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के जरिए अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 तक आवेदन फॉर्म भर सकते है।
MPPGCL Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन
- इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर विजिट करना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर पर क्लिक करना होगा।
- अब नेक्स्ट पेज पर भर्ती से संबंधित ‘आवेदन लिंक’ पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर पहले ‘To Register’ पर क्लिक कर पंजीकरण करना होगा।
- फिर आप लॉगिन के जरिए अन्य डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
- आखिर में आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल अपने पास रख लें।
MPPGCL Recruitment 2024: भर्ती संबंधी विवरण
इस भर्ती के जरिए मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा करीब 191 पदों पर नियुक्तियां होंगी। जिसमें से पॉली केमिस्ट के 03 पद, जूनियर इंजीनियर के लिए 21 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए 06 पद, प्लांट असिस्टेंट के लिए 139 पद, ड्रग को-ऑर्डिनेटर के लिए 08 पद और स्टाफ नर्स के लिए 14 पद आरक्षित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरुर चेक कर लें।