Bihar Civil Seva Protsahan Yojana 2024: शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने और लोगों को शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास करती रहती है। इसके लिए सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित होती रहती है। ऐसी ही एक योजना बिहार सरकार के द्वारा भी संचालित की गई है। जिसका नाम है सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना। इस योजना के जरिए सिविल सेवा उत्तीर्ण करने वाले छात्र को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
Bihar Civil Seva Protsahan Yojana 2024
सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ बिहार सरकार के द्वारा किया गया है। इस योजना के जरिए संघ लोक सेवा आयोग,नई दिल्ली की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2021 में पास होने वाले छात्रों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह प्रोत्साहन राशि अधिसूचित अत्यंत पिछड़े वर्ग के मूल निवासी छात्र-छात्राओं दी जाएगी। इस योजना के तहत कुल प्रोत्साहन राशि 100000रु की होगी।
इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को आवेदन करना होगा। इस योजना का लाभ केवल एक ही बार उठा सकते है। इसके माध्यम से राज्य के नागरिकों को सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस योजना का लाभ सामान्य एवं पिछड़े वर्ग की बेटियों और अल्पसंख्यक समाज के विद्यार्थियों को दिया जाएगा।
साल 2021 में इस योजना के तहत 22 महिला उम्मीदवारों इसका लाभ मिला था। स्टेट सिविल सेवाओं की प्रारंभिक शिक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद इस योजना से महिला उम्मीदवारों को ₹50000 की राशि दी जाती है। इस योजना में राशि एकमुश्त लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर होती है।
Details Of Civil Seva Protsahan Yojana
योजना का नाम | सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना |
किसके द्वारा शुरू की गई | बिहार सरकार के द्वारा |
लाभार्थी | बिहार के नागरिक |
उद्देश्य | सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मोटिवेट करना |
साल | 2024 |
राज्य | बिहार |
आधिकारिक वेबसाइट | fts.bih.nic.in |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
Bihar Civil Seva Protsahan Yojana 2024: योजना का उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य राज्य के छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए मोटिवेट करना है। इस योजना के जरिए सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने पर लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह प्रोत्साहन राशि ₹100000 की होगी। इस योजना के संचालित होने से राज्य के ज्यादा से ज्यादा छात्र सिविल सेवा परीक्षा पास कर सकेंगे। यह योजना राज्य के नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारेगी। इसके अलावा राज्य के छात्र सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बन पाएंगे।
Also Read: Bihar Makhana Vikas Yojana 2024: राज्य के किसानों के लिए बिहार सरकार की मखाना विकास योजना शुरू
Bihar Civil Seva Protsahan Yojana 2024: योजना के तहत जरूरी पात्रताएं
- आवेदक बिहार का मूल निवासी हो।
- अधिसूचित अत्यंत पिछड़े वर्ग के कोटि का सदस्य हो।
- लाभार्थी ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 को उत्तीर्ण किया हो।
- इस योजना से केवल एक बार ही लाभान्वित किया जाएगा।
Bihar Civil Seva Protsahan Yojana 2024: महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- ईमेल आईडी आदि।
Bihar Civil Seva Protsahan Yojana 2024: योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
- आवेदन के लिए सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है।
- इस स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जिसमें आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी।
- Applicant name
- Gender
- Marital status
- Father name
- Date of birth
- Category
- Caste
- Email ID
- Mobile number
- Password
- अब सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको registered user click here to login पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद स्क्रीन पर लॉगिन फॉर्म ओपन होगा, जिसमें अपनी यूजर आई-डी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- अब आपको suit के पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद पंजीकरण फॉर्म ओपन होगा। जिसमें सभी जरूरी जानकारियों को भरना है और डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर सबमिट करना होगा।
- इस तरह आप सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।